एसआई देवेंद्र सिंह ने महिला कांस्टेबल की सहायता से आत्महत्या के प्रयास के लिए रेलवे ट्रैक के पास घूम रही महिला को सुरक्षित बचाया।जनता ने की पुलिस टीम की सराहना
रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक/ अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-एसआई देवेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ कर्तव्य पालन और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए न केवल एक महिला के आत्महत्या के प्रयास को विफल करते हुए उसकी जान बचाई बल्कि उसके पति को बुलाकर उसके सुपुर्द भी किया।मौक़े पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा पुलिस ने पूरे परिवार को बिखरने बचाया है।
जानकारी के अनुसार एसआई देवेंद्र सिंह एंटी रोमियो टीम की महिमा कॉन्स्टेबल कंचन व कॉन्स्टेबल गुंजन के साथ रेलवे स्टेशन पर राउंड लगा रहे थे।जब उन्होंने रेलवे ट्रैक के पास एक महिला को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा तो उन्हें संदेह हुआ।एसआई देवेंद्र सिंह ने सूझबूझ और फुर्ती के साथ महिला कोन्सटेबल्स की सहायत से उक्त महिला को वहाँ से सुरक्षित हटा लिया।सूत्रों के अनुसार महिला आत्महत्या करने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक के पास घूम रही थी।पूछताछ में लगभग 40 वर्षीय महिला ने अपना नाम सुनीता पत्नि प्रदीप कुमार उपाध्याय निवासी ग्राम उमरी खुर्द थाना रामपुर मनिहारान बताया।पुलिस टीम सुनीता को कोतवाली लेकर आयी।जहाँ बहुत हमदर्दी के साथ उसकी बात सुनी गई और काउंसलिंग की गई।बाद में सुनीता के पति प्रदीप को कोतवाली बुलाया गया और सुनीता को उनके सुपुर्द किया गया।पुलिस टीम के इस कार्य की जमकर सराहना की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ