Ticker

6/recent/ticker-posts

खेमका गर्ल्स डिग्री कॉलेज में लोक कला कार्यशाला का समापन, 150 छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण

खेमका गर्ल्स डिग्री कॉलेज में लोक कला कार्यशाला का समापन, 150 छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- मुन्ना लाल और जय नारायण खेमका गर्ल्स डिग्री कॉलेज में कला विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लोक कला कार्यशाला का शनिवार को सफल समापन हुआ। कार्यशाला में लगभग 150 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर विभिन्न पारंपरिक लोक कलाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यशाला के दौरान छात्राओं को लीपन आर्ट, वर्ली आर्ट और गोंड आर्ट जैसी पारंपरिक कलाओं की बारीकियों से अवगत कराया गया तथा उन्हें इन कलाओं को व्यवहारिक रूप से बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इससे छात्राओं की रचनात्मक क्षमता को नया आयाम मिला। महाविद्यालय की प्राचार्य अनुपम बंसल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस प्रकार की गतिविधियों को छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।कार्यशाला का आयोजन कला विभाग की अध्यक्ष अंतिम चौधरी के निर्देशन में किया गया। कार्यशाला में बाहरी विशेषज्ञ शिक्षिकाओं सुदीक्षा एवं आरुषि अरोड़ा ने छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला के समापन पर छात्राओं ने अपने द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का प्रदर्शन भी किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

यूपी बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 14612 में से 13883 परीक्षार्थी हुए शामिल