Ticker

6/recent/ticker-posts

यूपी बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 14612 में से 13883 परीक्षार्थी हुए शामिल

यूपी बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 14612 में से 13883 परीक्षार्थी हुए शामिल

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- परिषदीय परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुईं।

कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, सहारनपुर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान (बालिकाओं) विषय में पंजीकृत 11004 परीक्षार्थियों में से 10432 उपस्थित रहे, जबकि 572 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के विभिन्न व्यावसायिक विषयों में पंजीकृत 279 परीक्षार्थियों में से 268 उपस्थित तथा 12 अनुपस्थित रहे। वहीं अन्य विषयों में पंजीकृत 3330 परीक्षार्थियों में से 3183 उपस्थित और 147 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 14612 परीक्षार्थियों में से 13883 उपस्थित रहे, जबकि 731 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जनपद में हाईस्कूल की परीक्षा 83 परीक्षा केंद्रों तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा 82 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट और विभागीय सचल दलों द्वारा नियमित निरीक्षण किया गया। नोडल अधिकारी अंकुर वर्मा, डिप्टी कलेक्टर द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया, जहां सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी के खिलाफ अनुचित साधनों के प्रयोग का मामला सामने नहीं आया। जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार पाठक ने बताया कि जनपद में सभी परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हुईं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

यूपी बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 14612 में से 13883 परीक्षार्थी हुए शामिल