Ticker

6/recent/ticker-posts

जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 1़9़0 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में,

जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 1़9़0 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में,

85वर्षीय कमला देवी, 80वर्षीय कांता देवी और पुष्पा देवी की करूण पुकार पर प्रशासन सख्त,

 जनता दरबार में एडीएम ने सुनी लोगों की फरियाद, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

रिपोर्ट श्रवण झा

देहरादून- जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार में जनसामान्य द्वारा भूमि विवाद,अवैध कब्जा,सीमांकन,अतिक्रमण,मारपीट, भरण-पोषण,आपदा से क्षतिपूर्ति सहायता,आर्थिक सहायता,सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों से संबंधित 190शिकायतें/समस्याएं दर्ज कराई गईं।प्राप्त शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया,जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जनता दरबार में आज मानव पीड़ा,अन्याय और सामाजिक संवेदनहीनता की मार झेल रहे अनेक नागरिकों की करुण कहानियाँ सामने आईं।निराश्रित,असहाय एवं पीड़ितजनों ने अपनी व्यथा प्रशासन के समक्ष रखी, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।80वर्षीय असहाय विधवा कांता देवी ने आंखों में आंसू लिए अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उनके दोनों पुत्रों ने उन्हें घर से बेघर कर दिया है। उनकी स्वयं की भूमि पर उन्हें झोपड़ी तक बनाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।इस गंभीर प्रकरण में एसडीएम सदर को भरण-पोषण एवं वरिष्ठ नागरिक संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत वाद दायर कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।डोईवाला निवासी 85वर्षीय बुजुर्ग विधवा कमला देवी तथा चंद्रबनी निवासी विधवा पुष्पा देवी ने अपने पुत्र एवं पुत्रवधू द्वारा मारपीट कर घर से निकाल देने और उनकी संपत्ति अपने नाम करने की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में भी भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत वाद पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए।कांवली निवासी उमा देवी ने अपने पति एवं ससुराल पक्ष पर संपत्ति के अधिकार से वंचित किए जाने का आरोप लगाते हुए अपने बच्चों के नाम संपत्ति दर्ज कराने की मांग रखी,जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए।प्राइवेट अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराने के पश्चात संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन उनकी स्थिति पर ध्यान नहीं दे रहा है और इस दुःख की घड़ी में परिजनों ने भी उनका साथ छोड़ दिया है।उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सरकारी अस्पताल में समुचित उपचार की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए। डोईवाला निवासी 56वर्षीय विधवा सुनीता देवी अपनी छोटी बालिका के साथ जनता दरबार पहुंचीं। उन्होंने बताया कि कैंसर पीड़ित पति के इलाज हेतु उन्होंने डोईवाला में स्थित एक बीघा भूमि विक्रय की थी,किंतु पति की मृत्यु के उपरांत संबंधित व्यक्ति ने उनकी सम्पूर्ण भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया।इस प्रकरण में एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस को जांच कर पीड़िता को भूमि पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए गए।जनता दरबार में एसडीएम अपूर्वा सिंह ,एसडीएम विनोद कुमार,जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार,मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल,डीपीओ जितेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 1़9़0 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में,