सरकार जनता के द्वारः न्याय पंचायत दसऊ में सीडीओ ने सुनी जन समस्याएं,
दसऊ बहुउद्देशीय शिविरः 735 से अधिक लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ,
मुख्यमंत्री का संकल्पः प्रदेश के दूरस्थ गांवों की प्रत्येक समस्या का मौके पर समाधान
रिपोर्ट श्रवण झा
देहरादून-“जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार”प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड चकराता के दूरस्थ न्याय पंचायत दसऊ में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से 735 से अधिक लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया।शिविर में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी उपस्थितजनों को मादक पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
शिविर में कृषि विभाग द्वारा 80प्रतिशत अनुदान पर किसान जगतराम शर्मा,हरपाल सिंह तथा कपिल लाल को पावर वीडर,किसान गजेन्द्र नौटियाल को ब्रश कटर तथा किसान जयपाल सिंह को चेक कटर मशीन वितरित की गई। बाल विकास विभाग द्वारा 03 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा 10लाभार्थियों को किशोरी किट प्रदान की गई।शिविर के दौरान 18व्यक्तियों के आधार कार्ड का अद्यतन किया गया तथा 08दिव्यांग प्रमाण-पत्र भी मौके पर ही निर्गत किए गए।इन सभी दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पेंशन भी स्वीकृत की गई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने विगत दिनों ग्राम क्वानू में हिमाचल परिवहन की बस दुर्घटना में 28घायलों को बचाने में फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 14स्थानीय लोगों को परिवहन विभाग की राहगीर योजना के अंतर्गत प्रशस्ति-पत्र,प्रतीक-चिह्न एवं हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया। राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक को पाँच-पाँच हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किए जाने की संस्तुति भी की गई।मुख्य विकास अधिकारी ने सभी जनशिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से प्राप्त 45समस्याओं में से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।शिविर में सडक,पेयजल और सिंचाई की समस्याएं सबसे अधिक रही।क्षेत्रवासियों ने दसऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण,आयुर्वेदिक चिकित्सालय क्वानू में चिकित्सक एवं एम्बुलेंस की तैनाती,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गबेला में अंग्रेज़ी अध्यापक की नियुक्ति,दसऊ में क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत,बुरायलादृजगथान में क्षतिग्रस्त गूल (सिंचाई नहर) के सुधार,मतारछानी डाडूवा में पेड़ों के बीच से गुजर रही विद्युत लाइन को स्थानांतरित करने तथा गौना में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग रखी।इस पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस दौरान ग्रामीणों की सभी समस्याओ को सुनते हुए मौके पर समाधान किया गया।बहुउद्देशीय शिविर में कुल 735 से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट डा.हर्षिता सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एम.के शर्मा,परियोजना निदेशक विक्रम सिंह,जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार,तहसीलदार प्रदीप नेगी,जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय,जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार,खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट,अन्य विभागीय अधिकारी सहित ग्राम प्रधान शूरवीर सिंह चौहान,मातवर सिंह तोमर,सूर्य प्रताप सिंह चौहान,पदम सिंह चौहान,यादवीर सिंह चौहान,टीकम सिंह,जगत राम,बलबीर सिंह चौहान,मातवार सिंह एवं बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ