जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने राशिद को दी जिला सचिव के पद की जम्मेदारी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने राशिद को देवबंद विधान सभा अध्यक्ष के पद से हटा कर जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया
जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि मो राशिद देवबंद के एक सक्रिय कार्यकर्ता है जिन्हें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ देवबंद विधान सभा अध्यक्ष के पद से हटाकर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है मै आशा करूंगा कि जिला सचिव के पद पर रहकर राष्ट्रीय लोकदल और माननीय जयंत चौधरी जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और देवबंद में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को हमारे प्रिय नेता माननीय जयंत चौधरी जी के हाथों को मजबूत करने का काम जोरो शोरो से करना चाहिए वो दिन दूर नहीं जब सभी पदाधिकारियों की मेहनत रंग लाएगी और हमारे प्रिय नेता बड़े भाई माननीय जयंत चौधरी जी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि हम जिला सहारनपुर में लगातार राष्ट्रीय लोकदल के कुनबे को बढ़ाने का काम लगातार कर रहे है जिला अध्यक्ष शमीम अहमद जी ने सभी साथियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय लोकदल में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का काम जमीनी स्तर से किया जाए
0 टिप्पणियाँ