रोगियों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ
यूनानी हर्बल क्लिनिक और आईआईएचटी पैरामेडिकल कालेज की ओर से लगाए गए शिविर
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-नगर की मदीना कालोनी और गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। इनमें क्षेत्र के लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई साथ ही चिकित्सकों ने सर्दी के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय सुझाए।
मदीना कॉलोनी में स्थित काजमी यूनानी हर्बल क्लिनिक द्वारा लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन जामिया तिब्बिया देवबंद के सचिव डा अनवर सईद ने किया। चिकित्सक डा. कमर काज़मी ने सभी से अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। डा. फैसल, डा. लक्ष्य, डा. तालिब आदि मौजूद रहे। उधर, रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा में आईआईएचटी पैरामेडिकल कॉलेज द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नगर क्षेत्र के 65 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कालेज प्रबंधक डा. कुलदीप राणा ने कहा कि स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं है। इस तरह के आयोजन असहाय व जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। डा. सतनाम सिंह, डा.अक्षय आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ