राजकीय महाविद्यालय में जल्द शुरू होंगी विज्ञान की कक्षाएं
राज्यमंत्री ने विज्ञान संकाय के भवन हेतु किया भूमि पूजन
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइंस की कक्षाएं शुरू किए जाने की नगरवासियों की मांग जल्द ही पूरी होने जा रही है। मंगलवार को योगी सरकार में लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने महाविद्यालय परिसर में विज्ञान संकाय के भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। उम्मीद हे कि सेशनल 2027-28 से विज्ञान की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
देवीकुंड रोड स्थित महाविद्यालय में विज्ञान संकाय के भवन निर्माण के लिए पं. राकेश शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत भूमि पूजन कराया। इस दौरान राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि जल्द से जल्द क्षेत्रवासियों की यह मांग पूरी हो सके। इसके लिए सबसे अहम भवन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। प्राचार्य डा. गौरव बालियान ने बताया कि वर्ष 1996 से बीएससी संकाय की मान्यता है। परंतु महाविद्यालय में भवन न होने के कारण कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी थी। मंत्री जी के प्रयास से आज भवन निर्माण की नींव का सपना हुआ है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक विजय सैनी और एक्सईएन संदीप कुमार इंदौरिया ने बताया कि विज्ञान संकाय के भवन निर्माण पर 6 करोड 60 लाख 23 हजार रुपये खर्च होंगे। जिसके लिए दो करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं। संचालन डा. टीना ने किया। कार्यक्रम में कार्यदायी संस्था के एई अरविंद कुमार, जेई गौरव कुमार, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, गन्ना समिति चेयरमैन डॉ. उपेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख पति विजय त्यागी, मनोज सिंघल, विपिन त्यागी, अजय गांधी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ