Ticker

6/recent/ticker-posts

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आसपा सांसद व एससी एसटी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने पर डॉ रोहित राज गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर की कठोर कार्रवाही की माँग

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आसपा सांसद व एससी एसटी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने पर डॉ रोहित राज गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर की कठोर कार्रवाही की माँग

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट पर आक्रोश प्रकट करते हुए कोतवाली प्रभारी को नामज़द तहरीर देकर कड़ी कार्रवाही की माँग की है।पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

आज़ाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रोहित राज गौतम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता कोतवाली पहुँचे और कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम यादव को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने मोबाईल फोन में एक पोस्ट देखी है जो विजय पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम सम्भलहेड़ी थाना रामपुर मनिहारान द्वारा डाली गई है।जिसमें उसके साथ एक अज्ञात व्यक्ति भी नज़र आ रहा है।पोस्ट में वह दलित व पिछड़ा वर्ग को यूजीसी के बहाने गन्दी गन्दी गालियां व अपमान जनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं तथा सरकार विरोधी बातों का बखान कर रहे हैं।जो अपने को सवर्ण हिन्दू बताते हुए आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के विरोध में आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं।उनके द्वारा अनुसूचित जाति व जनजाति के विरुद्ध अपमानजनक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है जिससे समाज में रोष व भीम आर्मी,आज़ाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं एससी,एसटी में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाही की माँग की है।पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।इस दौरान रामपुर मनिहारान विधानसभा अध्यक्ष अनुज चंद्रा, नगर अध्यक्ष सुंदर लाल,गौरव बजरंगी,सौरभ,सुशील नानू,सोनू,अजय आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ