Ticker

6/recent/ticker-posts

यूजीसी कानून 2026 के विरोध में सवर्ण समाज का किया प्रदर्शन

यूजीसी कानून 2026 के विरोध में सवर्ण समाज का किया प्रदर्शन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-यूजीसी कानून 2026 को वापस लेने की मांग को लेकर सर्व ब्राह्मण महासभा एवं सवर्ण समाज के आह्वान पर आज लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी  को सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील शांडिल्य एवं राष्ट्रीय प्रभारी पं. अंकित शर्मा ने किया, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्रीकान्त शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।राष्ट्रीय प्रभारी पं. अंकित शर्मा ने कहा कि यूजीसी कानून 2026 समाज को विभाजित करने वाला है और इससे सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचेगा। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील शांडिल्य ने कहा कि इस कानून से शिक्षण संस्थानों का वातावरण प्रभावित होगा और छात्र पढ़ाई से भटक सकते हैं। उन्होंने दोषियों को सजा के साथ-साथ झूठे मामलों पर भी कठोर कार्रवाई की मांग की।इसके पश्चात रामलीला मैदान, हकीकत नगर चौक पर सभा आयोजित हुई, जहां डॉ. श्रीकान्त शर्मा ने कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की।कार्यक्रम में जिला संरक्षक विजय शर्मा, दीपक वत्स, बालकृष्ण शर्मा, महासचिव पं. अनिल शर्मा, जिलाध्यक्ष पं. सोनू शर्मा, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष आधार भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष पं. गिरीश शर्मा सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।इस अवसर पर चंद शर्मा, पं. राजीव शर्मा, पं. दीपक शर्मा, राकेश शर्मा, पं. दुर्गा प्रसाद, सतीश शर्मा, पवन शर्मा, राहुल शर्मा, प्रशांत शर्मा, विनोद शर्मा, दीपक भारद्वाज, अरुण शर्मा, अशोक शर्मा, बृजमोहन शर्मा, हिमांशु शर्मा, अमित शर्मा, मांगेराम शर्मा, सागर शर्मा, रोहित प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ