Ticker

6/recent/ticker-posts

हरिद्वार पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

हरिद्वार पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का करेंगे शुभारम्भ 

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार- बुधवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के तीन दिवसीय समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को हरिद्वार पहुंच गए।कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचने पर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया। समारोह के पहले दिन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद्र कटारिया शुभारम्भ करेगें। जबकि तीसरे दिन समापन पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य शामिल होंगे।

इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि वे हरिद्वार को अध्यात्म का द्वार मानते हैं।यहां आने की बार-बार इच्छा होती है और हरिद्वार आने पर उन्हें बहुत अच्छा महसूस होता है।समय-समय पर साधु-संतों से मिलने वे हरिद्वार आते रहते हैं।स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि कार्यक्रम में भारत के सांस्कृतिक वैभव सनातन परंपरांओं पर चर्चा होगी।विविधातओं और भिन्नताओं के बावजूद भारत एक है।बुधवार से तीन दिवसीय समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम शुरू हो रहा है, जिसका उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया करेंगे।तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में कई बड़ी राजनीतिक और आध्यात्मिक हस्तियां शामिल होंगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

किन्नर सोनिया बनी नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर