Ticker

6/recent/ticker-posts

विधि विधान के साथ गंगा में प्रवाहित की गयी अजीत पवार की अस्थियां

विधि विधान के साथ गंगा में प्रवाहित की गयी अजीत पवार की अस्थियां

देश भर में अस्थि कलश यात्रा निकालेगी राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस-धीरज शर्मा 

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार- प्लेन क्रैश हादसे का शिकार हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजीत पवार की अस्थियां बृहस्पतिवार को विधि विधान के साथ गंगा में प्रवाहित की गई।राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा अस्थि कलश लेकर हरिद्वार के वीआईपी घाट लेकर जहां पवार परिवार के पुरोहित अभिषेक झा ने विधि विधान के साथ अस्थियों को गंगा में विसर्जित कराया।

अस्थि विसर्जन करने आए राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने पार्टी के दिवंगत नेता अजीत दादा की याद में एक भव्य अस्थि कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया है।हिंदू रीति रिवाजों के के साथ हरिद्वार में गंगा तट से यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया गया है।उन्होंने बताया कि यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर काशी, मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी,गुजरात में साबरमती और जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी तक जाएगी। यात्रा का विस्तार दक्षिण भारत के रामेश्वरम और कन्याकुमारी तक होगा।जहां विभिन्न पवित्र नदियों में उनकी अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि अजीत दादा की विचारधारा को मानने वाले लोग पूरे हिंदुस्तान में हैं।हम इस यात्रा के माध्यम से हर उस कार्यकर्ता और प्रशंसक को उनके अंतिम दर्शन का अवसर देना चाहते हैं।जो उनसे जुड़ाव महसूस करता है।इस दौरान धीरज शर्मा के साथ तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित,पूर्व मेयर मनोज गर्ग,डा.बृजेश यादव,डा.विमल शर्मा,सौरभ आहूजा,युवराज सिंह,अंकित चौधरी सहित सैकड़ों एनसीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डीईओं प्राथमिक शिक्षा हर सप्ताह एक ब्लॉक कार्यालय तथा विद्यालयों का निरीक्षण करेंगें