राष्ट्र की चेतना,एकता एवं अखण्डता को सुदृढ़ करने का कार्य किया ब्रहमलीन स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि जी महाराज ने-रामनाथ कोविंद
राहुल गांधी को झूठे आरोप लगाकर देश,सेना और शहीदों को बदनाम करने में ही रुचि दिखाई पड़ती है- देवेंद्र फडणवीस
भारत माता मन्दिर के संस्थापक ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव के तीन दिवसीय“समाधि मन्दिर-मूर्ति स्थापना महोत्सव शुरू
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-सप्तसरोवर क्षेत्र स्थित सप्तऋषि मैदान में ब्रह्मलीन करुणामूर्ति,भगवद्पादाचार्य परम्परा के दिव्य संवाहक,वैदिक सनातन धर्म-संस्कृति के तेजस्वी प्रवक्ता,भारत माता मन्दिर के संस्थापक,पद्मभूषण से अलंकृत,निवृत्त शंकराचार्य,पूज्य श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य,श्रोत्रिय- ब्रह्मनिष्ठ,अनन्तश्रीविभूषित परम गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानन्दगिरि जी महाराज की पुण्य स्मृतियों को चिरस्थायी एवं अक्षुण्ण स्वरूप प्रदान करने हेतु आयोजित त्रिदिवसीय“गुरुदेव समाधि मन्दिर-मूर्ति स्थापना महोत्सव” (04,05 एवं 06फरवरी, 2026) का भव्य शुभारम्भ भारत गणराज्य के 14वें राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविन्द के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।यह त्रिदिवसीय कार्यक्रम भारत माता मन्दिर-समन्वय सेवा ट्रस्ट एवं भारत माता जनहित ट्रस्ट के अध्यक्ष ,श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य,अनन्तश्रीविभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता मन्दिर से सप्तऋषि मैदान स्थित आयोजन स्थल तक निकाली गई भव्य शोभायात्रा से हुआ,जिसमें श्रद्धालुओं एवं संत समाज की विशाल उपस्थिति रही।तत्पश्चात भारत गणराज्य के 14वें राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविन्द ने ब्रह्मलीन गुरुदेव के समाधि स्थल“राघव कुटीर”में दर्शन-पूजन कर राष्ट्रहित एवं जनकल्याण की कामना की।कार्यक्रम स्थल पर पधारकर समारोह को गरिमा प्रदान की।महामहिम रामनाथ कोविन्द ने ब्रह्मलीन परम गुरुदेव को राष्ट्र की अमूल्य विभूति बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत माता मन्दिर की स्थापना कर राष्ट्र की चेतना,एकता एवं अखण्डता को सुदृढ़ करने का कार्य किया।उन्होंने समाज के वंचित,उपेक्षित एवं शोषित वर्ग तक सेवा और सहायता पहुँचाने का प्रेरणादायी कार्य किया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव की मूर्ति स्थापना केवल श्रद्धा का प्रतीक ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा भी है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पूज्य गुरुदेव के द्वारा अन्न,अक्षर और विशेषतःस्वस्थ के प्रति किये गए कार्यों की सराहना की तथा इसे समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में विशेष सहयोग बताया। इस अवसर पर मंच से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनके लिए गौरव का क्षण है कि वो ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी की समाधि स्थल पर उनकी मूर्ति स्थापना समारोह में शिरकत करने का अवसर मिला।उन्होंने कहा स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज ने अध्यात्म के साथ साथ राष्ट्र के विकास के लिए भी प्रचार प्रसार किया।उन्होंने भारत माता मंदिर की स्थापना करके सनातन संस्कृति के प्रतीक के रूप भारत माता को स्थापित किया।उनके कार्यों का उल्लेख समन्वय के रूप में समाज को जोड़कर एक साथ लाने का कार्य किया।नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद में दिए पूर्व सेना प्रमुख को लेकर दिए बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को झूठे आरोप लगाकर अपने देश,अपनी सेना और शहीदों को बदनाम करने में ही रुचि दिखाई पड़ती है। उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है।इसलिए सुर्खियां बातों ने और चर्चा में रहने के लिए ही इस प्रकार की बातें उठाते हैं।देवेंद्र फडणवीस ने कहा हमारी संस्कृति और विचार दुनिया में सबसे पुराने हैं।हमें इतिहास और विज्ञान को साथ लेकर दुनिया में अपनी सभ्यता का विकास करना है।हमारी जीवन पद्धति ने कभी किसी को बहिष्कृत नहीं किया।इसी कारण से दुनिया के इतिहास में भारत की सभ्यता निरंतर चल रही है।इस सभ्यता को स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जैसे वाहक मिले।उन्होंने इस सभ्यता को अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य किया।उनका मानना है कि आज यह कार्यक्रम उनके कार्यों को बढ़ाने के लिए ही आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम भारत गणराज्य के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द,पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचन्द कटारिया,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस,मध्यप्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की विशिष्ट उपस्थिति रही।इस मौके पर जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज ने महामहिम रामनाथ कोविन्द सहित कार्यक्रम में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों एवं संत-महात्माओं का हार्दिक आभार व्यक्त कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में श्रीमती सविता कोविन्द,सुश्री स्वाति कोविन्द,श्रीमती अनिता कटारिया,श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरि जी महाराज,जगद्गुरु आश्रम परमाध्यक्ष स्वामी राजराजेश्वरानन्द जी महाराज,विधायक मदन कौशिक,आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला,रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानन्द गिरि जी महाराज,महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द जी महाराज,जूना अखाड़ा के महामंत्री स्वामी महेशपुरी जी महाराज,महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानन्द गिरि जी महाराज,श्रीमहंत देवानन्द जी महाराज,महामण्डलेश्वर स्वामी नैसर्गिका गिरि जी,भारत माता मन्दिर-समन्वय सेवा ट्रस्ट के सचिव आई.डी.शास्त्री,संस्था के वरिष्ठ न्यासीगण सहित सन्त समाज,शासन-प्रशासन के अधिकारीगण एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ