Ticker

6/recent/ticker-posts

जामिया तिब्बिया में खेल सप्ताह शुरू, पोस्टरों से बताई महत्ता

जामिया तिब्बिया में खेल सप्ताह शुरू, पोस्टरों से बताई महत्ता

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद -जामिया तिब्बिया कालेज में बुधवार को खेल सप्ताह आरंभ हुआ। जिसका उद्घाटन संस्था सचिव डा. अनवर सईद व प्रशासनिक अधिकारी डा. अख्तर सईद ने किया। छात्रों ने विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से खेलों की महत्ता को दर्शाया।

जामिया तिब्बिया प्रांगण में हुए कार्यक्रम में डा. अनवर सईद ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में अत्यंत महत्व है। छात्रों को शिक्षा के साथ ही खेलों में भी रूचि दिखानी चाहिए। खेलों में रोजगार के अवसर भी तलाशे जा सकते है। डा. अनवर ने यह भी बताया कि आयुष विभाग द्वारा 12 फरवरी को मसीहुल मुल्क हकीम अजमल खां के जन्मदिन को यूनानी डे घोषित किया गया है। संस्था में इस दिन आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांफ्रेस और जामिया तिब्बिया के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. अनीस अहमद, प्रो. शमीम इरशाद, प्रो. अब्दुल हकीम, डा. अब्दुल खालिक, डा. फसीह, डा. नासिर अली खान, डा. उजैर अहमद, डा. इकरा हाशमी, डा. इशरत अली, डा.आसिफ, डा. कुदसिया जेहरा, शिबली इकबाल समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

इस्लाम की सही तस्वीर दुनिया के सामने पेश करें छात्र-मौलाना खिजर