Ticker

6/recent/ticker-posts

बहुजन समाज के सम्मान के लिए संघर्ष करती है भीम आर्मी

बहुजन समाज के सम्मान के लिए संघर्ष करती है भीम आर्मी

भीम आर्मी की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर नौ फरवरी को धरना प्रदर्शन का एलान

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद -भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर नौ फरवरी को एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

बुधवार को सांपला मार्ग पर हुए बैठक में जिलाध्यक्ष शौर्य अंबेडकर ने कहा कि बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों, सम्मान और न्याय के लिए भीम आर्मी हर मोर्चे पर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण संघर्ष करती रही है। कहा  कि संगठन यूजीसी बिल का समर्थन करती है। बताया कि बहुजन समाज के महापुरुषों का अपमान, एससी/एसटी, ओबीसी एवं बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचार, अन्याय व भेदभाव के विरोध में नौ फरवरी को धरना प्रदर्शन होगा। जिसमें बहुजन महापुरुषों के अपमान तथा उनके नाम पर बोर्ड हटाए जाने का विरोध किया जाएगा। जनपद हरदोई में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करने समेत अन्य मुद्दों को जोरशोर से उठाया जाएगा। कहा कि अन्याय के खिलाफ यह आंदोलन बहुजन समाज की एकजुटता और शौर्य का प्रतीक होगा। इस मौके पर नरेंद्र लांबा, नईम प्रधान, छोटू, कारी नौशाद, नितिन जाटव, रविकांत गौतम, अक्षय, प्रदीप, अंकित, सविंद्र आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रमजान का चाँद नजर आते ही बाजारों में बढ़ी रौनक, तैयारियों में जुटे रोजेदार