Ticker

6/recent/ticker-posts

इस्लाम की सही तस्वीर दुनिया के सामने पेश करें छात्र-मौलाना खिजर

इस्लाम की सही तस्वीर दुनिया के सामने पेश करें छात्र-मौलाना खिजर

जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह में खत्म बुखारी शरीफ का आयोजन

सामूहिक दुआ में दूर दराज से पहुंचे हजारों लोग

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-मदरसा जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह में शब-ए-बरात की खास रात में हदीस की सबसे बड़ी किताब बुखारी शरीफ मुकम्मल कराई गई। इसमें मोहतमिम मौलाना सैयद अहमद खिजर शाह मसूदी ने छात्रों को बुखारी का अंतिम पाठ पढ़ाया। उन्होंने छात्रों से इस्लाम की शिक्षाओं को अपनी जिंदगी में उतारने का आह्वान किया।

मंगलवार की रात ईदगाह रोड स्थित जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह में हुए कार्यक्रम में मोहतमिम एवं शेखुल हदीस मौलाना सैयद अहमद खिजर शाह मसूदी ने छात्रों से यहां रहकर हासिल की गई शिक्षा को दुनिया के कोने-कोने में फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब कोई छात्र दीन की तालीम हासिल कर मौलवी बन जाता है तब समाज की निगाहें उस पर टिक जाती हैं और उसके कार्यों को मिसाल बनाकर पेश किया जाता है। इसलिए छात्रों को चाहिए कि वे जिम्मेदारी के साथ इस्लाम की सही तसवीर दुनिया के सामने पेश करें।
उन्होंने वर्तमान में मुस्लिमों के सामने खड़ी परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे घबराने की जरुरत नहीं बस अल्लाह की रस्सी को मजबूती से पकडने की जरूरत है। कार्यक्रम में शिक्षा पूर्ण करने वाले छात्रों की दस्तारबंदी भी की गई। अंत में मौलाना अहमद खिजर शाह ने देश व दुनिया में अमनो अमान और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए दुआ कराई। इस मौके पर मौलाना अबू तलहा आजमी, मुफ्ती नवेद, मुफ्ती निसार खालिद, मौलाना हनीफ, मौलाना हमदान शाह, नजम उस्मानी, मौलाना साकिब, मौलाना सलीम उस्मानी अब्दुल्लाह उस्मान आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

इस्लाम की सही तस्वीर दुनिया के सामने पेश करें छात्र-मौलाना खिजर