Ticker

6/recent/ticker-posts

धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती

 धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई।वक्ताओं ने गुरु महाराज की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 649 वें प्रकाश पर्व पर मौहल्ला इकराम स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में आयोजित विचार गोष्ठी में संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह,चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने बुराइयों से बचने ऊंच नीच को समाप्त करने और सबका भला सोचने करने जैसी शिक्षा दी है।हम सभी को गुरु जी की शिक्षाओं और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।अन्य वक्ताओं ने कहा कि हमें गुरुजी के आदर्शों का अपनाना होगा तभी जीवन सफल होगा।विचार गोष्ठी का बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।शोभायात्रा के साथ बज रही धुनों से वातावरण धर्ममय हो गया।इस दौरान कृष्णचंद सैनी, चेयरपर्सन रेनू बालियान, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू,पूर्व चेयरपर्सन प्रदीप चौधरी, डॉ रोहित राज गौतम,समिति अध्यक्ष नरेंद्र राहाने,युवराज सिंह,रवि प्रकाश,विकास, रविंद्र राहाने,आदित्य सिंह,शुभम कुमार,रोहित बर्मन,राहुल पिंडु,रविंद्र चौधरी,दिगम्बर सिंह,जबर सिंह,रामकुमार,प्रदीप बालियान, राहुल,नफ़ीस सैफ़ी,नदीम अहमद,अमित सैनी, नितिन कुमार, संदीप सैनी,आदि समस्त सभासदों सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।एसडीएम डॉ पूर्वा शर्मा, सीओ रुचि गुप्ता की देखरेख में कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उमरा से वापस लौटी सलीम फैमिली का एयरपोर्ट पर स्वागत