डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर का डॉ रवि कुमार व धर्मेंद्र तोमर ने किया उद्घाटन
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान- ग्राम नई नगली माजरी में डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र जाँच शिविर में ग्रामीणों की आँखों की जाँच की गई और आँखों की देखभाल के बारे में बताया गया।
शिविर का उद्घाटन डॉ रवि कुमार व धर्मेंद्र तोमर ने किया। शिविर में 98 ग्रामीणों की जाँच की गई।ऑपरेशन के लिए 15 पेशेंट को चिन्हित किया गया।डॉ रवि कुमार ने कहा आंखें कुदरत का अनमोल उपहार हैं।इनकी हिफाजत करनी चाहिए हैं।आंखों के बिना हर इंसान अधूरा है।नेत्र चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों को आँखों की देखभाल और बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लगातार ज़्यादा देर तक टीवी या मोबाईल नहीं देखना चाहिए।तेज़ रोशनी से बचना चाहिए।आँखों में कोई समस्या होने पर बिना चिकित्सक की सलाह के कोई दवाई न डालें।डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल से सचिन कुमार,विकास कुमार,संजीव कुमार,नवीन कुमार, केपी सिंह,दीक्षा ,राखी व ग्रामीण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ