ग्लोकल विश्वविद्यालय के द्वारा फैजाबाद ग्राम सभा में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर प्रारंभ
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन और कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी की प्रेरणा तथा डॉ. शोभा त्रिपाठी एवं श्री जमीरुल इस्लाम के निर्देशन में फैजाबाद ग्राम सभा में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर प्रारंभ हुआ। शिविर के प्रथम दिवस आरिफपुर ग्राम को छात्रों ने अपना कार्य स्थल बनाया। यहां पर छात्रों ने पहले पंचायत भवन की सफाई की और फिर घर-घर जाकर शिक्षा, स्वास्थ्य और धूम्रपान निषेध के लिए लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी मुस्तफा सिद्दीकी ने भी छात्रों के साथ जाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज सेवा केवल सहायता करना नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को जीवित रखना है। जब हम निःस्वार्थ भाव से दूसरों के दुःख-दर्द को अपना समझते हैं, तब एक बेहतर समाज की नींव पड़ती है। समाज सेवा हमें अहंकार से ऊपर उठकर करुणा, सहयोग और समर्पण का मार्ग दिखाती है। छोटे-छोटे प्रयास—जैसे किसी जरूरतमंद का हाथ थाम लेना, शिक्षा और स्वच्छता के लिए आगे आना या पर्यावरण की रक्षा करना—भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। सच्ची समाज सेवा वही है, जिसमें हम बिना किसी अपेक्षा के मानवता के कल्याण के लिए सतत प्रयास करते रहें।इस शिविर में छात्रों को एक अलग अनुभव प्राप्त हुआ। ग्रामवासी शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के लिए बिल्कुल जागरूक नहीं है छात्रों ने यह आवश्यकता बताई कि यहां पर अभी बहुत काम करना पड़ेगा। यह समस्त शिविर ग्राम प्रधान इनायत अली के सहयोग से संपन्न हुआ ।राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्य—समाज, प्रकृति और मानव कल्याण के प्रति संवेदनशील नागरिक तैयार करना—को सार्थक रूप से पूर्ण करना है, ग्लोकल विश्वविद्यालय इस दिशा में पूर्ण रूप से सजग है।अंत में डॉक्टर शोभा त्रिपाठी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
0 टिप्पणियाँ