Ticker

6/recent/ticker-posts

शब ए बारात की रात मुसलमानों को चाहिए की खूब इबादत करें-हज़रत मुफ़्ती रय्यान साहब

 शब ए बारात की रात मुसलमानों को चाहिए की खूब इबादत करें-हज़रत मुफ़्ती रय्यान साहब

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-हज़रत मुफ़्ती रय्यान साहब ने कहा कि शब ए बारात इबादत की रात है इसमें शोर शराबे या पटाखेबाजी की गुंजाईश नही है। 

हज़रत मुफ़्ती रय्यान साहब ने कहा कि शब ए बारात मुकद्दस रमजान से पहले शाबान के महीने में आती है। यह इबादत की रात होती है। इसमें मुसलमानों को चाहिए की खूब इबादत करें। कुरआन की तिलावत, तस्बीह, नफ्ली नमाज अदा करें और अपने रब से खूब दुआएं मांगे।मुफ़्ती रय्यान ने कहा कि इस अफजल रात को पटाखेबाजी, शोर शराबे या बाइकों पर घूमने में जाया नही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी हिम्मत के मुताबिक इबादत करनी चाहिए। अगर किसी में पूरी रात जागने की हिम्मत न हो तो जितनी इबादत आसानी से कर सकें कर लें और फिर आराम करें।मुफ़्ती रय्यान ने कहा कि फज्र की नमाज फर्ज है उसका खास एहतमाम किया जाना चाहिए। शब ए बारात बहुत फजीलत वाली रात है जिसके बारे में बहुत सी रिवायते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 1़9़0 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में,