क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा साईकिल रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में रजत ने प्रथम व महिला वर्ग में श्रेया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर 26 जनवरी 2026 को 05 किलोमीटर साईकिल रेस (पुरुष-महिला) प्रतियोगिता का आयोजन फायर बिग्रेड स्टेशन ऑफिस अम्बाला रोड सहारनपुर से चौपडा पैट्रोल पम्प अम्बाला रोड सहारनपुर तक जाकर फिर वापस चौपडा पैट्रोल पम्प से अम्बाला रोड फायर बिग्रेड स्टेशन ऑफिस तक सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का आयोजन राहुल चोपडा, क्रीडाधिकारी सहारनपुर मण्डल सहारनपुर के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार, सहायक प्रशिक्षक द्वारा करायी गयी।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ अमित श्रीवास्तव पुलिस उप-अधीक्षक सहारनपुर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया एवं पुरस्कार वितरण हेमन्त जोशी सचिव सहारनपुर क्लब, सहारनपुर द्वारा किया गया। क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया कि साईकिल रेस प्रतियोगिता मे पुरूष वर्ग में रजत ने प्रथम, मो0 अहकाम ने द्वितीय, अभिजीत तोमर ने तृतीय, जितेन्द्र ने चतुर्थ, हर्षित ने पंचम, विशाल ने छठा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में श्रेया ने प्रथम, मोहिनी ने द्वितीय, छवि ने तृतीय, सिमरन ने चतुर्थ, महक ने पंचम व आलिया ने छठा स्थान प्राप्त किया। साईकिल रेस प्रतियोगिता सम्पन्न होने के उपरान्त राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी संविधान निर्माता की प्रतिमा पर राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी एवं प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक ने श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किये।इस अवसर पर प्रवीन कपूर (लवली) समाजसेवी, अनिल कुमार सैनी सचिव जिला साईकिल एसोसिएशन सहारनपुर, सुभाष चन्द्र सैनी अध्यक्ष जिला साईकिल संघ सहारनपुर, शिव नन्दन, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, सीमा, जयश्री गुप्ता, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र कुमार, आदेश, पुनीत कुमार आर्य, रूपेश कुमार, सन्नी कुमार आकाश, सुप्रिया रानी, जयेन्द्र कुमार, सतीश कुमार, ग्यासुद्दीन, निर्मल, एवं जूडो छात्रावास एवं अन्य खेलों के खिलाडी आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ