ये बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सशक्त आधार देगा-राज्यमंत्री जसवंत सैनी
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-केंद्रीय बजट 2026-27 पर संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है।ये बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सशक्त आधार देगा।
बजट सबका साथ सबका विकासऔर सबका विश्वास की भावना को मजबूत करेगा।बजट युवाओं,किसानों, श्रमिकों और उद्धमियों को आत्मनिर्भर बनाने की ठोस रूपरेखा प्रस्तुत करता है।पाँच लाख की आबादी वाले शहरों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल से यूपी के अनेक नगरों को सीधा लाभ मिलेगा।स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, खेल, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में पेशेवर मानव संसाधन के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है।निश्चित रूप से यह बजट भारत की प्रगति सम्रद्धि और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखेगा।जसवंत सैनी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट में व्रद्धि देश के सुरक्षा तंत्र को और अधिक सुदृढ करेगी।कैंसर जैसी बीमारी की दवाई सस्ती की गई है।
0 टिप्पणियाँ