Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपद कों सुन्दर बनाने के लिए “मेरा घर,मेरी सड़क”थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आज से

जनपद कों सुन्दर बनाने के लिए “मेरा घर,मेरी सड़क”थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आज से

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह है सपना साफ स्वच्छ हो हरिद्वार अपना’के संकल्प को साकार करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा है कि सफाई अभियान जनपद हरिद्वार में 21फरवरी से 03 मार्च, 2026 तक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

इस अभियान के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में“मेरा घर,मेरी सड़क”थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अभियान का उद्देश्य जनपद की सड़कों,आंतरिक मार्गों,सर्विस लेन, फ्लाईओवर,पगडंडियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता के स्तरीय मानकों को उच्चतम स्तर तक पहुँचाना है।साथ ही राज्य में आने वाले पर्यटकों के मध्य स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने इस अभियान में नगर निगम हरिद्वार एवं रुड़की,नगर पालिका/नगर पंचायत,पंचायत राज विभाग,मण्डी परिषद,गन्ना विकास विभाग,वन विभाग, राजाजी नेशनल पार्क प्रशासन,जिला उद्योग केंद्र,सिडकुल,छावनी परिषद रुड़की,एचआरडीए ,राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण,लोक निर्माण विभाग,ग्रामीण निर्माण विभाग,प्रांतीय निर्माण खंड, सिंचाई विभाग,गंगनहर निर्माण खंड तथा बीएचईएल हरिद्वार सहित सभी संबंधित विभागों को उनके-उनके कार्यक्षेत्र में स्वच्छता अभियान संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनभागीदारी पर विशेष बल दिया गया है।उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों से भी अपील की है कि पूर्व में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में सभी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है तथा इस अभियान में भी उसी उत्साह व जोश के साथ स्वयं आगे आकर अपने घर एवं आसपास की सड़कों की सफाई करने में सहयोग करेंगे तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शिविर में की सैकड़ों रोगियों के स्वास्थ्य की जांच