Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की संसदीय कार्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की संसदीय कार्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिए बयान और भाजपा समर्थक द्वारा राहुल गांधी और 25कांग्रेस सांसदों को गोली मारने की धमकी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर केंद्र सरकार और किरेन रिजिजू के खिलाफ प्रदर्शन कर रिजीजू के इस्तीफे की मांग की।इस दौरान कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चूड़ियां भेजी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा और मोदी सरकार बौखला गई है।संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू का बयान निंदनीय ही नहीं दुर्भाग्यपूर्ण है।ऐसे मंत्री का पद पर बने रहना देश के लिए खतरनाक है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को एपस्टीन फाइल्स को लेकर जवाब देना चाहिए़।इसके उलट मोदी सरकार के मंत्री ऊलजलूल बयान देकर देश की जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।लेकिन जनता अब भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली है और कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है।इसकी शुरुआत 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव जीतकर कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी । पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और आईटी सेल के प्रदेश सचिव आशु भारद्वाज ने कहा कि मोदी सरकार गोडसे जैसे देश विरोधी तत्वों को बढ़ावा और संरक्षण देने का काम कर रही है। कांग्रेस और देश की जनता गांधी के देश में इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।आईटी सेल के लोकसभा संयोजक अनिल ठाकुर और महानगर महासचिव अखिल शर्मा त्यागी ने कहा कि 2014 से देश में कमजोर सरकार चल रही है,जिसके फैसले अमेरिका में लिए जा रहे हैं।कांग्रेस नेत्री सरिता शर्मा और सागर बेनीवाल ने कहा कि कंेद्र सरकार की असलियत अब जनता जान चुकी है।इस अवसर पर वीरेंद्र भारद्वाज,जवाहर चावला,हरविंदर सिंह,आलोक कौशिक,चंदन शर्मा,शुभम् रावत,जावेद आलम,मनीष कश्यप,राजू चित्कारा,सोनू सैनी,श्याम सिंह ,राजबीर,हरीश भाटिया,विवेक कुमार,हकीम,नंदा सैनी,शिवम बाल्मीकि आदि शामिल रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित