Ticker

6/recent/ticker-posts

यूजीसी के विरोध में दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान

यूजीसी के विरोध में दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-श्रीअखंड परशुराम अखाड़े ने सवर्ण समाज से यूजीसी के विरोध में 8मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।

निकुंज विहार कालोनी ज्वालापुर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सरकार समाज को बांटने का प्रयास कर रही है।यूजीसी जैसा काला कानून लागू कर सरकार ने स्वर्ण समाज के हितों पर कुठारघात करने का काम किया है।यूजीसी का दुरूपयोग कर स्वर्ण समाज के बच्चों को झूठे मामलों में फंसाया जा सकता है।इससे छात्रों के बीच आपसी समन्वय भी कम होगा।पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि स्वर्ण समाज पर थोपे गए काले कानून को सरकार जब तक वापस नहीं लेती है,विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि 8मार्च को दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।जिससे सरकार इस काले कानून को वापस लेने पर मजबूर हो जाए।बैठक में भारत साधु समाज के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी सत्यव्रता नंद महाराज,महंत यति रामस्वरूपानन्द गिरि,यति परमानंद गिरि,यति रणसिहानंदन गिरि,यति योगी सरोज नाथ,स्वामी निरंजनानंद महाराज,कुलदीप शर्मा,मनोज ठाकुर,दिनेश बलि,रोहित शर्मा, महेश कुमार,मुकेश कुमार,संजू अग्रवाल,पंडित पवन कृष्ण शास्त्री एवं श्रीअखंड परशुराम अखाड़ा के समस्त पदाधिकारी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से 245 लाभान्वित