Ticker

6/recent/ticker-posts

अग्रणी लोग जैसा कार्य करते हैं,समाज उनका अनुसरण करता है

 अग्रणी लोग जैसा कार्य करते हैं,समाज उनका अनुसरण करता है

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार- भारत विकास परिषद की द्वितीय क्षेत्रीय परिषद सभा का आयोजन वात्सल्य गंगा आश्रय जगजीतपुर कनखल में किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव विनित गर्ग ने कहा कि संगठन के काम को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर चिंतन करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि परिषद अपने पांच सूत्रो संपर्क सहयोग संस्कार सेवा एवं समर्पण के आधार पर कार्य करती है।उन्होंने प्रांतीय पदाधिकारियों से कहा कि हम लोग एक छोटी शाखा में कार्य करने के बाद प्रांतीय,क्षेत्रीय तथा फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान पाते हैं।हम चाहे कितना भी आगे बढ़ जाए परंतु अपनी शाखा को सहयोग करना नहीं भूलना चाहिए।इस अवसर पर क्षेत्रीय संयोजक केशव दत्त गुप्ता ने कहा कि समाज में अग्रणी लोग जैसा कार्य करते हैं,समाज उनका अनुसरण करता है। इसलिए हमारा दायित्व है कि हम समाज में ऐसे कार्य करें जिससे संगठन के साथ-साथ राष्ट्र की भी उन्नति हो।क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.तरुण शर्मा ने कहा कि समाज का कार्य करना, ईश्वरीय कार्य है।सभा में विचारों का आदान-प्रदान होता है जिससे कार्यकर्ता की कार्य क्षमता बढ़ती हैं।इस अवसर पर परिषद के उत्तर मध्य क्षेत्र प्रथम में शामिल आठ प्रांतो उत्तराखंड पूर्व,उत्तराखंड पश्चिम,रूहेलखंड पश्चिम,रूहेलखंड पूर्व,ब्रज प्रांत,ब्रज उत्तर प्रांत,पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा हस्तिनापुर प्रांत के पदाधिकारियों ने अपने-अपने प्रांत में किए गए कार्यों का विवरण बैठक में प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महासचिव राजीव गोयल ने किया । इस अवसर पर क्षेत्रीय पदाधिकारीगण बृज प्रकाश गुप्ता,सत्येंद्र गुप्ता,आरके गुप्ता,संगीता सिंह तथा प्रांतीय पदाधिकारीगण मनीषा सिंघल,संजय गर्ग,ललित पांडे,डॉ.राजीव गोयल ,कुशलपाल सिंह चौहान,हरीश शर्मा,मुक्ता अग्रवाल राहुल यदुवंशी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 1़9़0 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में,