उदयवीर सिंह राजा बने रालोद के एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-रालोद ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए उदयवीर सिंह राजा को अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है । मंगलवार 17फरवरी को मध्य हरिद्वार स्थित होटल में आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने उदयवीर सिंह राजा को एससी एसटी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
बैठक के बाद आयोजित प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए रालोद के एससी एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी प्रभुद्ध कुमार ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और गांव-गांव तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।एससी एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी.सागर ने कहा कि सामाजिक न्याय,किसान सम्मान और सर्वसमाज की भागीदारी ही पार्टी की असली शक्ति है।प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत ने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जब तक हर कार्यकर्ता को स्पष्ट जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी,तब तक राजनीतिक परिवर्तन संभव नहीं है।प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी नई रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है।उत्तराखंड समेत पूरे देश में पार्टी को मजबूत किया जा रहा है।एससी एसटी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष उदयवीर सिंह राजा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड में रालोद को मजबूत करने के लिए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का काम करेंगे।बैठक में प्रभुद्ध कुमार,ओ.पी.सागर,गौतम कुमार ,राजेन्द्र पंत,अशोक चौधरी,निशांत चौधरी,हरमीत,उदयवीर चहल,प्रमोद डोभाल,पप्पू मेजर सिंह, आरती जायसवाल,आशीष उनियाल, सिद्धान्त चौधरी,उदयवीर सिंह राजा,सुरेशपाल,राजीव कुमार ,विपिन चौधरी,ओमवेश त्यागी,बबलू प्रधान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ