Ticker

6/recent/ticker-posts

सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर+समाजवादी पार्टी के आयोजित मासिक बैठक में आगामी 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए पूरी मजबूती के साथ संगठन के बल पर जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित कर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने का आह्बान किया गया था जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से अलग किया जा सके।

अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव आंसर के लिए एक बड़ी चुनौती है जिसके लिए हम सभी को मानसिक रूप से तैयार होकर चुनाव में सफलता हासिल करने का लक्ष्य  निर्धारित कर चुनाव की तैयारी में लगा होगा।उन्होंने कहा कि किसी भी सफलता को हासिल करने के लिए संगठन का मजबूत होना अत्यधिक आवश्यक है इसके लिए हमें संगठन मजबूती पर भी बल देना होगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार से हर कोई  त्रस्त हो चुका है जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुके हैं।पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर एवं प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जो जनता के हित में रही हो केवल जनता को गुमराह करने का कार्य भाजपा द्वारा किया जा रहा है महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार शिक्षा स्वास्थ्य के प्रति भाजपा संवेदनशील नहीं है और ना ही मुद्दों पर बात करती है।पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम अख्तर ने कहा कि जनता विकल्प के रूप में केवल समाजवादी पार्टी को ही सही मानती है अब हम सब का दायित्व है कि अपने कार्यों को मजबूती से अंजाम देने का काम करें और प्रत्येक बूथ सेक्टर के कार्य करता सक्रिय कर दे क्योंकि वही जीत का आधार होते हैं।ब्लॉक प्रमुख चौधरी ताहिर हसन, चौधरी नियाज़ हसन, कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, प्रदेश सचिव रूही अंजुम,पार्षद फहाद सलीम, रमेश पवार, संदीप सैनी, राजकुमार घटडा, काशिफ अल्वी,गुलजार सलमानी, मुस्तकीम राणा,नवाब यादव, महजबी खान, हसीन कुरैशी, अच्छन यादव, नीतीश यादव, शहजाद माजरा, इमरान मलिक, राजकुमार प्रधान, फुरकान त्यागी ,जिन्दा , गौरव यादव, महिंद्र राकेश, वीरेंद्र यादव,आदि ने संबोधित किया बैठक में दीपक मोहम्मद ,अनवर, नावेद राणा,ठाकुर श्याम लाल, चौधरी जुमला सिंह,नरेश कुमार, सबरीन,सुरेश पुंडीर,सनोवर,सतीश कुमार,जितेंद्र सिंह, शाहिद मंसूरी, कुलदीप हंस,राव साकिब ,मोहम्मद लुकमान,वेदपाल पटनी,आदि मौजूद है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तमाम चुनौतियों के बावजूद महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया-सपना सोम