जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/ अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-सहारनपुर- जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में तहसील रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का तत्परता से निदान करना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों व समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। भूमि संबंधी प्रकरणों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित रूप से कार्यवाही की जाए।
स्म्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 19, पुलिस की 02, डूडा विभाग की 02, जिला पंचायत राज की 01, विद्युत विभाग की 01, विकास विभाग की 01, शिक्षा की 01, आपूर्ति की 01 एवं श्रम विभाग की 01 कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुई।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत निस्तारण के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समस्याओं का समयबद्धता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने आए हुए लोगों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिलनी चाहिए।इस मौके पर कृषि विभाग की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत गन्ना के साथ अन्तःफसली जायद बुवाई हेतु उर्द एवं मूंग का बीज निःशुल्क प्रदान किया गया। कुल 20 किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत सोलर ट्रैप, फेरोमैन ट्रैप एवं उर्द तथा मूंग के 20-20 किलो बीज उपलब्ध कराए गए। जिलाधिकारी द्वारा किसानों को बीज एवं ट्रैप उपलब्ध कराते हुए किसानों को मुफ्त बीज पाने हेतु शुभकामना के साथ-साथ इन्हें अच्छे से उगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दालों के अंतःफसली के तौर पर उगाने से जहाँ एक तरफ किसान की अतिरिक्त आय में वृद्धि होती है वहीं मृदा में नाइट्रोजन की मात्रा भी बढ जाती है जिससे उर्वरक (यूरिया) का खर्च भी कम हो जाता है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन ने कहा कि पुलिस अधिकारी आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार, डीएफओ श्री शुभम सिंह, उपजिलाधिकारी डॉ0 पूर्वा, पीडीडीआरडीए श्री प्रणय कृष्ण, उप निदेशक कृषि श्री संदीप पाल सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ