Ticker

6/recent/ticker-posts

जेवी जैन कॉलेज में हुआ ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

जेवी जैन कॉलेज में हुआ ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- जेवी जैन  में शुक्रवार को “विकसित भारत 2047: एक राष्ट्र, अनंत क्षितिज” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन माँ शाकंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर विमला वाई मुख्य अतिथि आईआईटी प्रोफेसर मिली पंत रुड़की  तथा मुख्य वक्ता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मनोज दिवाकर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर मुकुल बंसल l ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संगोष्ठी के संयोजक प्रोफेसर लोकेश कुमार ने विषय की रूपरेखा और महत्व पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. विमला वी. ने कहा कि भारत ने वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य तय किया है और आर्थिक व तकनीकी विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक मूल्यों को भी मजबूत करना आवश्यक है। मुख्य अतिथि प्रो. मिली पंत ने विकसित भारत के लिए तकनीकी नेतृत्व, हरित विकास और सामाजिक समावेशन को महत्वपूर्ण बताया। 
वहीं मुख्य वक्ता प्रो. मनोज दिवाकर ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए शिक्षा, तकनीकी उन्नति, कृषि विकास और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देना होगा। संगोष्ठी के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विज्ञान, तकनीकी एवं इंजीनियरिंग, मानविकी, कला एवं सामाजिक विज्ञान तथा वाणिज्य, प्रबंधन, अर्थशास्त्र और विधि जैसे विषय शामिल रहे। देशभर से आए शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का संचालन प्रो. मनु गुप्ता ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पहाड़पुर मारपीट प्रकरण में आया नया मोड़ दूसरे पक्ष ने भी की कार्यवाही की मांग