Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम 22 मार्च को कानपुर में होगा आयोजित

राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम 22 मार्च को कानपुर में होगा आयोजित

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर,-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं राजपिता रमित जी की छत्रछाया में 22 मार्च 2026 को कानपुर के निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड ( पराग डेयरी के समीप) में उत्तर प्रदेश का भव्य राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम श्रद्धा, समरसता और आध्यात्मिक उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। यह पावन आयोजन मानवता, विश्वबंधुत्व और आध्यात्मिक जागृति का प्रेरणास्रोत बनेगा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए मीडिया सहायक धर्मेन्द्र कुमार "अनमोल" ने बताया कि प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलने वाले इस दिव्य समागम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ जनपद सहारनपुर की ब्रांच सहारनपुर जनपद सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु भक्तजनएकत्रित होकर सतगुरु के अमृतमय संदेशों का श्रवण करेंगे। सत्संग की इस पावन वाणी से मानव जीवन में प्रेम, सह-अस्तित्व, करुणा और वैश्विक भाईचारे की भावना को नया आलोक प्राप्त होगा। ब्रांच संयोजक हरबंस लाल जुनेजा ने बताया कि समागम स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए लंगर, प्याऊ, चिकित्सा सेवा, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ अत्यंत सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जा रही हैं। सभी भक्तजन सेवा-भाव, अनुशासन और समर्पण के साथ स्थल को स्वच्छ, सुंदर और भक्तिमय वातावरण से परिपूर्ण बनाने में निरंतर सक्रिय हैं। आयोजन की सफलता हेतु स्थानीय प्रशासन भी सहयोग प्रदान कर रहा है।इस दिव्य समागम की पूर्व बेला में युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक और रचनात्मक दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से 20 एवं 21 मार्च को 'निरंकारी यूथ सिम्पोजियम' का आयोजन किया जाएगा जिसका मुख्य विषय 'द सिक्स एलीमेंट्स'-छः तत्व रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कार्यक्रम स्थल पर समुचित तैयारियां व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं-सविन बंसल