Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस ने बरामद किए 50 लाख रूपए कीमत के 120 मोबाइल फोन स्वामियों को लौटाये

पुलिस ने बरामद किए 50 लाख रूपए कीमत के 120 मोबाइल फोन स्वामियों को लौटाये

गुम,चोरी हुये फोन को बरामद करने में सफल रही नगर कोतवाली पुलिस

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-नगर कोतवाली पुलिस ने गुम हुए 120मोबाइल फोन बरामद किए हैं।सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए

50लाख रूपए कीमत के मोबाइल फोन एसएसपी नवनीत सिंह ने फोन के वास्तविक मालिकों कों सौंपे।बरामद मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश,गुजरात,सिक्किम,महाराष्ट्र,आन्ध्र-प्रदेश,पंजाब,मध्य प्रदेश,राजस्थान, हरियाणा,जम्मू कश्मीर आदि राज्यों से बरामद किये गए हैं।उम्मीद खो चुके लोगों ने गुम हुआ फोन वापस मिलने पर पुलिस का अभार जताया।दूसरे राज्यों के 37लोगों के फोन लेने हरिद्वार नहीं आ पाने के कारण पुलिस कोरियर सर्विस के माध्यम से उन्हें उनके फोन भेजेगी। एसएसपी नवनीत सिंह ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सभी थाना प्रभारियों को सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में नगर कोतवाली पुलिस टीम ने पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर तेजी से कार्यवाही करते हुए विभिन्न राज्यों से 120मोबाइल फोन ढूंढ निकाले।एसएसपी ने आमजन से अपील की कि यदि आपका मोबाइल फोन खो जाता है तो घबराएं नहीं।इसकी सूचना संबंधित थाने को दें। पुलिस आपका फोन ढंूढकर उपलब्ध कराएगी। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कार्यक्रम स्थल पर समुचित तैयारियां व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं-सविन बंसल