Ticker

6/recent/ticker-posts

रमजान के चौथे जुमे पर रोजेदारों ने नमाज अता कर मांगी दुआएं

 रमजान के चौथे जुमे पर रोजेदारों ने नमाज अता कर मांगी दुआएं

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-माहे रमजान के चौथे जुमे पर रोजेदारों ने विभिन्न मस्जिदों में नमाज अता कर देश की खुशहाली और अमनोचैन के लिए दुआएं मांगी।नमाज के बाद उलेमाओं द्वारा कुरान एवं हदीस की रोशनी में इस्लामी शिक्षाओं की बुनियादी जानकारी प्रदान की गई।

भेल सेक्टर-1 की मस्जिद के इमाम मुफ्ती इंतजार ने कहा कि खामोश रहकर ध्यान पूर्वक खुत्बा सुनना चाहिए।कुरान हदीस की आयतें सुनने से जीवन में बदलाव आता है।माहे रमजान में नेकियांे के रास्ते पर चलकर इंसानियत की खिदमत करें,अधिकाधिक इबादत करें।रमजान में एक नेकी के बदले 70नेकिया मिलती हैं।रोजे की हालत में झूठ ओरह चुगलखोरी ना करें।हाजी मकबूल कुरैशी ने कहा कि माहे रमजान में गरीबों मस्कीनों की मदद करें।गरीब निर्धन परिवारों का विशेष ध्यान रखें।रोजेदार को रोजा इफ्तारी कराने का सवाब लें।इंसानियत भाईचारे का संदेश देते हुए देश हित में योगदान दें।इस्लाम के उसूलों पर चलते हुए पैगंबर मोहम्मद साहब के आदर्शो को अपनाकर आगे बढ़ें,अनावश्यक बातों से दूर रहंे।अल्लाह ताल्हा की याद में अपना समय लगाएं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 हाउस अरेस्ट से डरने वाली नहीं है भाकियू रक्षक-वीरेन्द्र ओहलान