केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सात मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारियों को लेकर जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चार वर्षो में जनता के हित में किए गए कार्यो पर मुहर लगाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार पहुंच रहे हैं।इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का नाम भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल हुआ है और उत्तराखंड राज्य प्रगति की ओर अग्रसर है।उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प में भी अपना महती योगदान दे रहा है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा ऐतिहासिक होगा।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस दौरे के लिए बूथ स्तर तक जनसंपर्क करने का आह्वान करते हुए कहा कि गांव-गांव और बूथ स्तर तक जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां की चर्चा करें और लोगों को कार्यक्रम में शामिल करने के लिए कार्य योजना बनाएं।जिससे कि लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा सके।सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी तय करें।जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में सम्मिलित किया जा सके।कार्यक्रम संयोजक और प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने सभी विधायकों और पूर्व विधायकों,जिला अध्यक्षों से चर्चा करते हुए अनुरोध किया कि अपनी अपनी विधानसभा में मंडल अध्यक्षों,वरिष्ठ पदाधिकारीयो के साथ चर्चा कर केंदीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करें।जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज से ही अपनी जिम्मेदारियां के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश सरकार के 4वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के बारे में जनता को बताएं और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का आग्रह करें।इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,रानीपुर विधायक आदेश चौहान,रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ,डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला,रुड़की जिला अध्यक्ष डा.मधु सिंह,देहरादून नगर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल,कोटद्वार जिला अध्यक्ष मीता सिंह,हरिद्वार महापौर किरण जैसल ,ऋषिकेश नगर पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान,शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, रानी देवयानी,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,दर्जाधारी राज्यमंत्री डा.जयपाल चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि,सुनील सैनी,श्यामवीर सैनी,देशराज कर्णवाल,शोभाराम प्रजापति,प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान,विकास तिवारी,संदीप गोयल,लव शर्मा,आशु चौधरी,संदीप अग्रवाल ,निपेंद्र चौधरी,सीमा चौहान,तरुण नय्यर,सागर गोयल,अक्षय प्रताप,प्रीति गुप्ता,जसवीर चौधरी, लोकेश पाल,विक्रम भुल्लर,तेलूराम प्रधान,अभिनव चौहान,धर्मेंद्र चौहान,विपिन शर्मा,नकली राम सैनी,अरविंद कुशवाहा,विवेक चौहान,सुशील पवार,कैलाश भंडारी,प्रताप प्रधान,रितु ठाकुर,अम्बरीष सैनी,रीता सैनी,योगेश चौहान,आदेश सैनी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ