Ticker

6/recent/ticker-posts

नकुड़ में गैस किल्लत पर भड़का जनाक्रोश, एजेंसी के बाहर किसानों का जोरदार धरना

नकुड़ में गैस किल्लत पर भड़का जनाक्रोश, एजेंसी के बाहर किसानों का जोरदार धरना

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-क्षेत्र में गैस की किल्लत होने से घंटों लाइन में खड़े उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने एजेंसी के बाहर जोरदार धरना शुरू प्रदर्शन कर गैस की अनियमित आपूर्ति से परेशान लोगों ने प्रशासन और एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। 

गुरुवार को नगर के  हालात ऐसे बने कि लोगों को धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। धरने का नेतृत्व किसान मजदूर संगठन के तहसील अध्यक्ष संजय चौधरी ने किया। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई दिनों से गैस की बुकिंग कराने के बाद भी सप्लाई ठप है जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशानी झेल रहे हैं। धरने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल ने पहुंचकर लोगों को शांत किया। धरने के बीच पहुंचे एजेंसी मैनेजर को मौके पर गैस की आपूर्ति जल्द सुचारू कराने का आश्वासन दिया। कड़े रुख और आश्वासन के बाद ही किसानों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान रामकुमार शर्मा, लोकेश राणा समेत कई किसान व नगरवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बारिश की फुहार पर भारी पड़ी सत्संग की महिमा धूमधाम से संपन्न हुआ वार्षिक सत्संग