Ticker

6/recent/ticker-posts

लाखों रुपये की लागत से बनी दो सड़कों क्षेत्रीय विधायक ने किया उद्घाटन

लाखों रुपये की लागत से बनी दो सड़कों क्षेत्रीय विधायक ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-क्षेत्र के गांव भाटखेड़ी में विधायक निधि से निर्मित 150 व 110 मीटर की लगभग 12 लाख रुपये लागत की दो सड़कों का क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र निम द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। 

उदघाटन उपरांत सैनी नर्सरी पर पत्रकारवार्ता करते हुए विधायक देवेन्द्र निम ने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ कार्य कर रही है वह बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करा रहे है उन्होंने कहा कि नागल स्थित वन चेतना पार्क का जल्द ही सौंदर्यीकरण कराया जाएगा जिसके उन्होंने विधानसभा में आवाज उठाई है। जल्द ही विधानसभा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा व बायपास बनेगा बनेगा जिससे विकास को नई गति मिलेगी। वरिष्ठ भाजपा नेता मानसिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में अब गुंडाराज गायब हो चुका है जिसमें आज विकास की गंगा बह रही है।इस दौरान मंडलाध्यक्ष हरीश त्यागी, संजय चेयरमैन, बिरमपाल सिंह, प्रधानपति शिवकुमार, पिल्लू प्रधान, चंद्रपाल प्रधान, शिवम प्रधान, मनमोहन सिंह, सीताराम, अरुण त्यागी, हेमराज सिंह, मास्टर संदीप सैनी, जयप्रकाश सैनी, राजीव त्यागी, हरफूल सैनी, स्वराज सिंह, नरेश सैनी, पवन सैनी, सुमित कश्यप, पाल्ला सैनी, रामगोपाल सैनी, देवीसहाय, मुकेश कुमार, राकेश, प्रेम कुमार, टिंकू, पिंटू नौसरान, रोहित, सुन्दरलाल व मोनू कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आध्यात्मिकता और युवा चेतना का संगम