Ticker

6/recent/ticker-posts

निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष का स्वागत

 निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष का स्वागत

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के नेताओं ने हरिद्वार दौरे पर आए अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान कराने की मांग की।

रोशनाबाद स्थित जिला सभागार में आयोग अध्यक्ष के साथ सफाई मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्च के नेताओं सुरेन्द्र तेश्वर व राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि दिसंबर 2025 में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 10वर्ष से कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित करने के आदेश दिए थे।लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी संविदा कर्मियों को नियमित नहीं किया गया है ।इस दौरान सुरेंद्र तेश्वर व राजेंद्र श्रमिक ने प्रमोशन मिलने के बाद हरिद्वार नगर निगम से अल्मोड़ा नगर निगम स्थानांतरित हुए सहायक लेखाकार की नगर निगम में वापसी का विरोध करते हुए आयोग अध्यक्ष को पत्र भी सौंपा।इस अवसर पर सुरेन्द्र तेश्वर,राजेन्द्र श्रमिक के अतिरिक्त भंवर सिंह,प्रवीण कुमार,राजेश छाछर,पूनम वाल्मीकि,आनंद कुमार,संजय घावरी,जीत सिंह आदि मौजूद रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कार्यक्रम स्थल पर समुचित तैयारियां व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं-सविन बंसल