Ticker

6/recent/ticker-posts

करियर एवं रोजगार के विषय पर व्याख्यान का आयोजन

करियर एवं रोजगार के विषय पर व्याख्यान का आयोजन 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के इन्चार्ज-सी.ए.ओ.सी.एवं ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट अधिकारी डा.राजुल भारद्वाज ने बताया है कि कारपोरेट अफेयर्स एण्ड आउटरीच सैल द्वारा गुरूकुल मुख्य परिसर एवं कन्या गुरूकुल परिसर के एम.बी.ए.विभाग में एम.बी.ए.के छात्र/ छात्राओं हेतु करियर एवं रोजगार के विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कारपोरेट अफेयर्स एण्ड आउटरीच सैल दिन-रात छात्र एवं छात्राओं को रोजगार के अवसर प्रदान कराने में लगातार प्रयास कर रहा है।प्लेसमेंट अधिकारी डा.राजुल भारद्वाज ने देश की प्रसिद्ध कम्पनियों द्वारा की जाने वाली चयन प्रक्रिया के बारे में भी छात्र एवं छात्राओं को जानकारी देते हुए उनके करियर एवं अन्तिम सेमेस्टर के लिए भी शुभकामनाओं दी।जिसमें छात्र/ छात्राओं ने भी पूरे उत्साह से अपने करियर एवं रोजगार के विषय पर चर्चा की।इस अवसर पर कार्यक्रम के संचालन हेतु एम.बी.ए.विभाग से डा.रत्नेश शुक्ला एवं कार्यक्रम की संयोजिका डा.आशिमा एवं प्लेसमेंट टीम से ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डा.राजुल भारद्वाज,कमल कुमार एवं मनोज शर्मा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कार्यक्रम स्थल पर समुचित तैयारियां व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं-सविन बंसल