देह व्यापार के मामले पुलिस ने किया दो पुरूष व एक महिला को गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस व एएचटीयू टीम ने दो पुरूषों व एक महिला को गिरफ्तार करने के साथ एक पीड़िता को मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, तीन हजार रूपए, चार मोबाइल फोन व एक वैगनआर कार भी बरामद की है।
ह्दय विहार कालोनी सलेमपुर में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस व एएचटीयू टीम ने छापामारी कर कलियर निवासी इरफान पुत्र महमूद,सोफियान पुत्र साजिद व एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही उनके कब्ज से एक पीड़िता को मुक्त कराया गया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया है।पुलिस टीम ने कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह राणा,एसआई विकास रावत,एसआई मनीषा नेगी,अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल,कांस्टेबल संजय बलूनी,कांस्टेबल अनीता गुंसाई,एएसटीयू इंस्पेक्टर वीरेन्द्र चन्द्र रमोला,हेड कांस्टेबल सुरजीत कौर व कांस्टेबल दीपक शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ