Ticker

6/recent/ticker-posts

नाबालिग के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 नाबालिग के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित नाबालिगा को सकुशल बरामद कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय निवासी अभिषेक पुत्र नेत्रपाल को नामजद करते हुए नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद कोतवाली प्रभारी द्वारा गठित पुलिस टीम ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर नाबालिगा को सकुशल बरामद कर लिया।आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस टीम में बाजार चौकी प्रभारी एसआई अंशुल अग्रवाल,एसआई सोनल रावत कांस्टेबल सन्दीप कुमार,नवीन छेत्री, सीआईयू कांस्टेबल वसीम शामिल रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कनखल पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में लंबे समय से फरार वांछित को दबोचा