Ticker

6/recent/ticker-posts

शांतिकुंज में खेल महोत्सव के खिलाड़ी हुए सम्मानित

 शांतिकुंज में खेल महोत्सव के खिलाड़ी हुए सम्मानित

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह में संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी,डॉ.चिन्मय पण्ड्या तथा महिला मंडल प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों सहित अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।खेल के अनुशासन,टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं।उन्होंने युवाओं को खेल गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ.चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। कार्यक्रम में व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि,श्याम बिहारी दुबे,उदय किशोर मिश्र, संतोष सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता व प्रतिभागी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कनखल पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में लंबे समय से फरार वांछित को दबोचा