Ticker

6/recent/ticker-posts

सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरे दिन ग्रामीणों को नशें के खिलाफ किया जागरूक

 सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरे दिन ग्रामीणों को नशें के खिलाफ किया जागरूक

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरे दिन प्रात कालीन योग सत्र से हुई जिसमें स्वयंसेविकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा।योग सत्र के उपरान्त सभी स्वयंसेविकाओ ने द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया जिससे वातावरण की शुद्धी तथा सकारात्मक ऊर्जा के संचार हुआ।नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत सीतापुर के ग्रामवासियों को नशा नहीं करने के लिये जागरूक किया।

पोस्टर के माध्यम से व नारे लगा कर नशा नहीं करने के लिये प्रेरित किया और स्वयंसेविकाओं ने नुक्कड नाटिका के माध्यम से भी ग्रामवासियो को नशा नहीं करने की अपील कर पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें जज की भूमिका डा.वरिन्द्र विर्क और डा.मंजूषा कौशिक ने निभाई।पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम तानिया व लक्ष्मी कनौजिया द्वितीय प्रतिभा व कावेरी व तृतीय अनुष्का व सोनम अंजुम व सांत्वना पुरस्कार साइना व छवि ने स्थान प्राप्त किया।रंगोली प्रतियोगिता प्रथम राधा सिमरन व छवी द्वितीय अनुष्का शालिनी व सूत्री मिश्रा व तृतीय मीनाक्षी सोनम अनिष्का व शगुन ने स्थान प्राप्त किया । स्लोगन प्रतियोगिता प्रथम मोनिका चौधरी द्वितीय अनिष्का रोमा व तृतीय काजल ने स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.संगीता मदान ने स्वयंसेविकाओं को बताया कि इस कार्यक्रम का उदेश्य युवाओ और समाज को नशे के दुष्प्रभावो के प्रति जागरूक करना है और डा.संगीता मदान ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिये देशभर मे सरकार और सामाजिक संगठनो द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है।नशा,स्वाथ्य परिवार और समाज के लिये बहुत हानिकारक है इसके कारण कई युवा अपनी पढ़ाई और भविष्य को नुकसान पहुंचा देते है।कहा कि किसी प्रकार का नशा समाज के लिये एक अभिशाप है।कन्या गुरूकुल हरिद्वार दर्शन विभाग की प्रो.बबीता शर्मा ने नशा मुक्ति अभियान के विषय पर छात्राओ बताया कि कई राज्यो मे पुलिस और प्रशासन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम और शपथ समारोह आयोजित किये जा रहे है और नशा करने से समाज पर बुरा असर पड़ता है।कार्यक्रम में राहुल प्रकाश,राजेश कुमार,रोहित कुमार गोयल,भारती रितिका आदि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कनखल पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में लंबे समय से फरार वांछित को दबोचा