पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ
किसान हमारे अन्नदाता और असली नायक हैं - पुष्कर सिंह धामी
कृषि को जंगली जानवरों से बचाने के लिए केंद्र से 25 करोड़ की पहली किश्त जारी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
पंतनगर- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ,पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया ।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित व विश्वविद्यालय साहित्य का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे लिए हर्ष का विषय है कि पंतनगर विश्वविद्यालय में 119वे कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है।इस प्रकार के मेले आयोजन कृषकों के लिए अति महत्वपूर्ण होते हैं,नवाचारों की जानकारियां मिलती है व वैज्ञानिकों से सीधे संवाद का अवसर मिलता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है व हमारे असली नायक हैं।किसानों की मेहनत व समर्पण से ही हमे अन्न मिल रहा है और देश आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्पना में किसान की महत्वपूर्ण भूमिका है।कृषकों के मेहनत व समर्पण से ही गांव,क्षेत्र और देश का विकास होता है।मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 10करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है।शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी की है।प्रदेश के 09लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है।उन्होंने कहा कि कृषि को जंगली जानवरों से बचाव के लिए घेरबाड़ हेतु केंद्र द्वारा हमें प्रथम किस्त के रूप में 25करोड़ की धनराशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री,अन्नदाताओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा किसानों को फसल बीमा योजना,मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना,किसान मानधन योजना,बागवानी विकास योजना,कृषि यंत्र अनुदान योजना,बूंद बूंद सिंचाई योजना जैसी योजनाएं के माध्यम से किसानों को सशक्त किया जा रहा है।किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसान क्रैडिट कार्ड के सीमा 03लाख से बढ़ाकर 05लाख कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए 14हजार करोड़ लागत की 07 नई परियोजनाएं लागू की गई हैं।प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को 03लाख तक ऋण का बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने कहा किसानों की आय बढ़ाने हेतु पॉलीहाउस लगाने हेतु 200करोड़ की धनराशि रखी गई है,अभी तक 115करोड़ की लागत से 350पॉलीहाउस स्थापित किए जा चुके हैं।मुख्यमंत्री के कहा प्रदेश में भौगोलिक परिस्थितियाँ अलग अलग है। इसलिए,भौगौलिक स्थितियों को देखते हुए क्षेत्र विशेष के लिए योजनाऐं चलाई जा रही हैं।उन्होंने कहा 1200 करोड़ के लागत से नई सेब नीति लागू की गई है,कृषकों के हित में कई नई नीतियां लागू की गई है तथा कई योजनाओं में 80प्रतिशत तक राज्य सहायता दी जा रही है।उन्होंने कहा प्रदेश में 07 एरोमा वैली विकसित किये जा रहे हैं।ड्रेगन फ्रूट की मांग बढ़ रही है इसलिए ड्रेगन फ्रूट को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।उन्होंने कृषकों से जागरूक होकर नई कृषि तकनीकि अपनाकर लाभ उठाने की अपील की।उन्होंने कहा हम सब मिलकर प्रदेश व देश को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।कुलपति पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ.मनमोहन सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय परिवार व कृषकों को ओर से सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया।उन्होंने कहा विश्वविद्यालय 119वें कृषि मेले का आयोजन हमारे लिए गौरव की बात है।उन्होंने कहा कि मेले में 350 से अधिक स्टॉल लगे हैं।प्रतिदिन लगभग 20हजार लोग मेले में प्रतिभाग कर रहे हैं।उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों, क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारियां दी।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,विधायक तिलक राज बेहड,मेयर विकास शर्मा,दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू,फरजाना बेगम,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,पूर्व दर्जामंत्री राजेश कुमार,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ