हल्द्वानी के बरेली रोड स्थिति ढाबे से 109 पव्वा देसी और विदेशी शराब और बियर बरामद
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हल्द्वानी- आबकारी विभाग की टीम ने चैंकिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज अभियुक्त को पूर्व मे भी गिरफ्तार किया गया है।
आबकारी विभाग से प्राप्त सूचना अनुसार क्षेत्र से लगातार प्राप्त हो रही अवैध मदिरा की शिकायतों के संबंध में आबकारी विभाग हल्द्वानी द्वारा शनिवार को क्षेत्र में सघन दबिश/ चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान आबकारी टीम द्वारा संदिग्ध स्थानों एवं व्यक्तियों के ठिकानों पर जांच की गई,क्षेत्र में गहन तलाशी ली गई।उन्होंने अवगत कराया कि आबकारी विभाग द्वारा क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण,बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से यह चेकिंग एवं दबिश अभियान आगे भी जारी रहेगा।टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट,रुचिका कांडपाल आबकारी उप निरीक्षक कैलाश जोशी व अन्य मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ