मिशन 2027 प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य-चौधरी नीरपाल
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर पहुंचने पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए शारिक़ चौधरी का रालोद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने के लिए गाढ़ा बिरादरी के शारिक़ चौधरी को रालोद खेल प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर पार्टी सुप्रीमो केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने एक अच्छा संदेश दिया है प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि 1 मई से पूरे हस्तिनापुर क्षेत्र के प्रत्येक जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी ने कहा कि में हम सबके नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी एवं रालोद राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी तथा रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह व प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे क्षेत्रीय अध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी है। में पार्टी की नीतियों पर चलकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल चौधरी,वरिष्ठ नेता मुकेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक,वरिष्ठ नेता राजदीप ढाका, वरिष्ठ नेता योगेश प्रताप सिंह,वरिष्ठ नेता डा विजयवीर सिंह, फईम चौधरी, एड..रियाज,मो. कैफ,मो.आरिफ मलिक, चौ.ऋषिपालआदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ