Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल विश्वविद्यालय में मेराकी 5.0 के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताओं का भव्य हुआ आयोजन संपन्न

ग्लोकल विश्वविद्यालय में मेराकी 5.0 के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताओं का भव्य हुआ आयोजन संपन्न

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव “मेराकी 5.0” के अंतर्गत तीसरे दिन स्टोरी टेलिंग, वाद-विवाद, फैशन शो एवं “टू मिनट फेम” जैसी आकर्षक प्रतियोगिताओं का भव्य एवं सफल आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम की प्रथम प्रतियोगिता स्टोरी टेलिंग रही, जिसकी फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. नसरीन मुशीर एवं डॉ. शहनाज रहीं, जबकि स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार रहे। इस प्रतियोगिता में अलीना आजम ने प्रथम, निकिता ने द्वितीय तथा मुदस्सिर पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।द्वितीय प्रतियोगिता वाद-विवाद की हुई जिसमें प्रतिभागियों ने अपने तार्किक एवं प्रभावशाली विचारों से निर्णायकों को प्रभावित किया। इस प्रतियोगिता में आज़रा और मिफ़्रा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान मुदस्सिर पटेल एवं सुहेल खान की टीम को तथा तृतीय स्थान अलीना राशिद और अलीना आजम की टीम को मिला। इस प्रतियोगिता के समन्वयक मंडल में डॉ. मोहम्मद वाजिद खान, डॉ. कैफुल इस्लाम शामिल रहे। इसके छात्र कोऑर्डिनेटर अबुज़र, मोहम्मद अफजल, प्रिंस रहे।तीसरी प्रतियोगिता फैशन शो रही, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। इसके फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. मो. जावेद एवं डॉ. रूही नाज़ रहे, जबकि स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर मो. मुस्तहाब थे। इसमें प्रथम पुरस्कार सोहेल खान द्वितीय पुरस्कार आरना तथा तृतीय पुरस्कार महम को मिला।इसी क्रम में “टू मिनट फेम” प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने दो मिनट के भीतर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की। इस प्रतियोगिता की फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. सना ज़की एवं डॉ. जीशान रहे तथा स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार रहे। इसमें प्रथम पुरस्कार आरती पाल द्वितीय स्थान सोहेल खान तथा तृतीय स्थान निकिता को प्राप्त हुआ।आज के निर्णायक मंडल में डॉ रेशमा ताहिर, डॉ संदीप गुप्ता, डॉ कैफ़उल इस्लाम, प्रो. मो. मज़हर अफ़ज़ल, डॉ बाबू खान, डॉ मो यूसुफ, डॉ अनूप, डॉ अरुल वर्धन और डॉ अतहर रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अपनी सेवा-व्यवहार और कार्य से निगम की अच्छी छवि बनाएं- नगरायुक्त