Ticker

6/recent/ticker-posts

एक दिन में 335 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण’

एक दिन में 335 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण’

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में कार्य तीव्रगति से किए जा रहे है।परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 16अप्रैल को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें-पैकेज 01 में आहलुवालिया हॉस्पिटल सीसी रोड 40 मीटर,पीपल वाली गली सीसी रोड 78 मीटर,शांति मार्ग टाइल्स रोड 20 मीटर, प्रेम विहार चौक सीसी रोड 45 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 183 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पैकेज 02के अंतर्गत राज विहार फेस 2 पावर ब्लॉक 14 मीटर,गणपति विहार सीसी रोड 80मीटर,पीर कॉलोनी पावर ब्लॉक 18मीटर,मोहन इंक्लेव सीसी रोड 25मीटर, गणपतिधाम फेस 3 पावर ब्लॉक 15मीटर कार्य पूर्ण करते हुए कुल 152मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।उन्होंने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम खोदे गये सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कुमायूॅ मण्डलायुक्त ने स्टेट हाइवे का किया निरीक्षण,मरम्मत नही होने पर जतायी नाराजगी