Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर ब्लू ने करनाल टीम को वुमेन चैलेंज ट्रॉफी में 81 रनों से हराया

सहारनपुर ब्लू ने करनाल टीम को वुमेन चैलेंज ट्रॉफी में 81 रनों से हराया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-सोना स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर चल रही वुमेन चैलेंज ट्रॉफी में सहारनपुर ब्लू ने करनाल टीम को रोमांचक मुकाबले में 81 रनों से करारी शिकस्त दी।

सहारनपुर ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 30 ओवरों में 3 विकेट पर 211 रन बनाए। भुवी ने शानदार 109 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि निधि ने 39 और वंशिका ने 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। करनाल की ओर से नेहा राणा ने 2 विकेट लिए, तो सेजल को 1 सफलता मिली। 212 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए करनाल टीम 4 विकेट पर मात्र 130 रन ही बना सकी। तृप्ति ने 53, हेतु ने 19, रश्मि चौहान ने 18 और रीति ने 10 रन बनाए। सहारनपुर ब्लू की गेंदबाजी में कल्पना, मनीषा और नवया ने शानदार प्रदर्शन किया, प्रत्येक ने 1-1 विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब भुवी को प्रदान किया गया।यह जीत सहारनपुर ब्लू को टूर्नामेंट में मजबूत स्थिति में ला खड़ी करती है। अगला मुकाबला जल्द ही होगा। यह जानकारी भावना तोमर ने प्रदान की मैच के दौरान sdca के सचिव लतीफ फुर्र रहमान,  अर्जुन चौहान,अक्षय चौहान,  मयंक शर्मा,  रामावतार, विश्वाश चौधरी,प्रतीक तोमर   डॉ शमशाद, प्रिंस राकेश टंडन, नेपाल सिंह आदि. उपस्थित रहे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 को ब्लॉक प्रमुख गीता रानी व पूर्व चेयरपर्सन पूनम चौधरी ने बताया ऐतिहासिक क़दम