Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक देवेंद्र निम ने विधानसभा क्षेत्र के गम्भीर मरीज़ों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 8 लाख तीस हज़ार रुपये कराए स्वीकृत

विधायक देवेंद्र निम ने विधानसभा क्षेत्र के गम्भीर मरीज़ों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 8 लाख तीस हज़ार रुपये कराए स्वीकृत

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम लगातार जनहित के मुद्दों पर काम कर रहे हैं।इसी कड़ी में मानवीय पहल करते हुए देवेंद्र निम ने क्षेत्र के गम्भीर बीमारियों से पीड़ित मरीज़ों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आठ लाख तीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराई है।

रामपुर मनिहारान विधानसभा के दूसरी बार विधायक बने देवेंद्र निम ज़मीन से जुड़े नेता माने जाते हैं।विधानसभा के लोगों के सुख दुख में वे हमेशा उनके साथ खड़े होते हैं।आम जनता से जुड़े मुद्दों को वह पूरी दमदारी के साथ विधानसभा उठाते हैं।इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र निम ने मानवीय पहल करते हुए एक और बड़ा क़दम उठाया है।उन्होंने गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे पाँच ज़रूरतमंद लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 8 लाख 30 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराई है।जिससे पीड़ित परिवारों को उपचार कराने में आसानी होगी।विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि पूरी विधानसभा क्षेत्र के लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं।मेरी ज़िम्मेदारी है कि उनके सुख दुख में साथ खड़ा रहूँ।विधानसभा क्षेत्र के लोगों का प्यार और उनका विश्वास मेरा संबल है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा निर्देशन में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति के अंतर्गत सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं और भविष्य में भी इसी तरह सेवा करते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विधायक देवेंद्र निम ने विधानसभा क्षेत्र के गम्भीर मरीज़ों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 8 लाख तीस हज़ार रुपये कराए स्वीकृत