ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह व राज्यमंत्री प्रतिनिधि कृष्णचन्द सैनी ने विकासखंड द्वारा निर्मित सड़कों का किया शिलान्यास
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह व मंत्री प्रतिनिधि कृष्णचन्द सैनी ने ग्राम पंचायत चकवाली के मजरे अलाउद्दीनपुर में विकासखण्ड द्वारा निर्मित सड़कों का शिलान्यास किया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह व मंत्री प्रतिनिधि कृष्णचन्द सैनी का ग्राम पंचायत चकवाली के मजरे अलाउद्दीनपुर पहुँचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।जहाँ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह व मंत्री प्रतिनिधि कृष्णचन्द सैनी ने क्षेत्र पंचायत निधि 2025-26 राज्य वित्त योजनान्तर्गत विकासखंड द्वारा निर्मित सड़कों का शिलान्यास किया।विजयपाल सिंह ने कहा कि विकासखंड के प्रत्येक ग्राम में भरपूर विकास कराया जा रहा है।जनता की आवश्यकता के अनुरूप कार्य कराए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि जनता को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।मंत्री प्रतिनिधि कृष्णचन्द सैनी ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में विकास होता दिखाई दे रहा है।जनप्रतिनिधि गाँव गाँव पहुँच रहे हैं ये भाजपा सरकार की विकास की नीति है।इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा चौधरी हैदर गुर्जर,महानगर पार्षद अरुण गुप्ता,डॉ किरनपाल, नकुल चौधरी, गौतम चौधरी,अनिरुद्ध सैनी, ओमवीर चौखर,विशालदेव गुर्जर,सन्नी देव चौधरी,सपन जैन, शुभम प्रधान, अशोक चौधरी आदि काफी लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ